UPDATES Regulatory Compliance (IT Rules, 2021) - THE BBN POST has furnished the requisite information to the Ministry of Information & Broadcasting under Rule 18 of the IT Rules, 2021.
Published on

बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड मजदूर यूनियन का भव्य आयोजन, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

Text Size:

दी बीबीएन पोस्ट (डेस्क) बड़बिल [ रिपोर्ट: संजय सिन्हा ] - बड़बिल तहसील के सीमावर्ती झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र तितली घाटी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड मजदूर यूनियन (बराईबुरु इकाई) द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस पावन अवसर पर यूनियन द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए और सभी को मिठाई खिलाई गई। इसके अलावा, संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा गांव के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों के 14 सदस्यों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रो ने सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वहां शिक्षा का प्रसार हो और संगठन में पूरी एकजुटता हो। इस कार्यक्रम में गांव के प्रमुख ग्रामीण मुंडा, मानचुडिया और सिद्धू उपस्थित रहे। इसके साथ ही यूनियन की कार्यकारिणी टीम से मधु सिद्धू, सुखराम सिद्धू, दुलाल चाम्पिया, सोनाराम माझी, कैरा चाम्पिया, गुरा चाम्पिया, उल्की सिद्धू, पंचू चाम्पिया और टुपरा सिद्धू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

THE BBN POST – Hunt Fearlessly. Strike Mercilessly. 

🏠Home 📰News ⛅Weather 📱App
English News हिन्दी समाचार ଓଡ଼ିଆ ଖବର
×
Advertisement

🏙️ Report an Issue

📊 View the public Status Tracker →