UPDATES Regulatory Compliance (IT Rules, 2021) - THE BBN POST has furnished the requisite information to the Ministry of Information & Broadcasting under Rule 18 of the IT Rules, 2021.
Published on

बड़बिल रेलवे स्टेशन पर 'रेल जनसंवाद': ट्रेनों की लेटलतीफी पर रेलवे अधिकारियों की बोलती बंद, आज भी एक घंटे देरी से पहुंची जनशताब्दी

Text Size:

दी बीबीएन पोस्ट (डेस्क) बड़बिल [ रिपोर्ट: संजय सिन्हा ] - पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बड़बिल रेलवे स्टेशन के सभागार में 'रेल जनसंवाद' का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ डीईई टीआरडी (वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता - ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में बड़बिल रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी अशोक ठक्कर, केसरी प्रसाद तिवारी, मो. आलम, दीलू स्वामी, बसंत माहतो सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली यात्री ट्रेनों की पिछले चार वर्षों से हो रही लगातार लेटलतीफी का मुद्दा सबसे ज्यादा हावी रहा। जब उपस्थित समाजसेवियों ने हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के लगातार घंटों देरी से चलने और अचानक रद्द होने को लेकर रेलवे अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे, तो अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था और उनकी बोलती बंद हो गई।

कार्यक्रम का सबसे विडंबनापूर्ण और चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब आज भी जनशताब्दी एक्सप्रेस पूरी एक घंटे की देरी से बड़बिल स्टेशन पहुंची, जिसने प्रशासन की मंशा पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया। 'रेल जनसंवाद' में जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ ट्रेनों की देरी ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने लंबित बड़बिल-बांसपानी रेल लिंक परियोजना को जल्द शुरू करने, बड़बिल से बोलानी तक यात्री ट्रेन के विस्तारीकरण, बंद पड़ी बड़बिल-चक्रधरपुर ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग की। इसके अलावा बड़बिल स्टेशन परिसर में लंबे समय से बंद पड़े शौचालयों को सुचारू रूप से चालू करने का मुद्दा भी उठाया गया। अब देखना यह है कि इस संवाद कार्यक्रम में उठाई गई इन सभी गंभीर समस्याओं का रेलवे प्रशासन द्वारा ठोस समाधान निकाला जाता है, या यह 'रेल जनसंवाद' भी अन्य कार्यक्रमों की तरह सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा।



THE BBN POST – Hunt Fearlessly. Strike Mercilessly.

🏠Home 📰News ⛅Weather 📱App
English News हिन्दी समाचार ଓଡ଼ିଆ ଖବର
×
Advertisement

🏙️ Report an Issue

📊 View the public Status Tracker →