UPDATES Regulatory Compliance (IT Rules, 2021) - THE BBN POST has furnished the requisite information to the Ministry of Information & Broadcasting under Rule 18 of the IT Rules, 2021.
Published on

मॉक ड्रिल के 30 घंटे बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में असली रेल हादसा: जरूली में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, OHE और सिग्नल उपकरण क्षतिग्रस्त

Text Size:

दी बीबीएन पोस्ट (डेस्क) बड़बिल [ रिपोर्ट: संजय सिन्हा ] - चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत जोड़ा ब्लॉक क्षेत्र के जरूली में शुक्रवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब मालगाड़ी का एक डिब्बा अप मेन लाइन पर किलोमीटर संख्या 406/33 के पास पटरी से उतर गया। इस अचानक हुए हादसे के कारण अप लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना के कारण रेलवे में हड़कंप मच गया, क्योंकि ट्रेन के डिब्बे के पटरी से उतरने से ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) और सिग्नल विभाग (S&T) के अत्यंत संवेदनशील उपकरण भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके पर रवाना किया गया और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे की देरी से रेल परिचालन को बहाल किया जा सका, लेकिन इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह असली रेल हादसा, रेलवे द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल (दुर्घटना अभ्यास) के ठीक 30 घंटे के भीतर घटित हुआ है, जो सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही और ट्रैक की खस्ता हालत को उजागर करता है। बार-बार चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में हो रहे ऐसे रेल हादसे रेलवे की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। लगातार बढ़ते मालगाड़ियों के दबाव और मुनाफे के चलते, रेलवे ट्रैक के मरम्मती कार्य और सिग्नल प्रणाली की नियमित जांच पर तीव्र सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना उचित अपग्रेडेशन के ट्रैक पर अत्यधिक भार डालने से ऐसी दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि रेलवे के बुनियादी ढांचे और रखरखाव को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। रेलवे प्रशासन को इस दिशा में ठोस और तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि यात्रियों और माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


THE BBN POST – Hunt Fearlessly. Strike Mercilessly.

🏠Home 📰News ⛅Weather 📱App
English News हिन्दी समाचार ଓଡ଼ିଆ ଖବର
×
Advertisement

🏙️ Report an Issue

📊 View the public Status Tracker →