UPDATES Regulatory Compliance (IT Rules, 2021) - THE BBN POST has furnished the requisite information to the Ministry of Information & Broadcasting under Rule 18 of the IT Rules, 2021.
Published on

पुरी के समाजसेवी डॉ. गजेन्द्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया नया कीर्तिमान

Text Size:

दी बीबीएन पोस्ट (डेस्क) बड़बिल [ रिपोर्ट: संजय सिन्हा ] - पुरी में आयोजित एक विशेष रक्तदान शिविर के दौरान प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. गजेन्द्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर मानवता की सेवा में एक नया और प्रेरणादायक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर इस भव्य 'रक्तदान महोत्सव' शिविर का आयोजन किया था, जिसमें ओडिशा के विभिन्न जिलों और प्रांतों से बड़ी संख्या में उत्साही रक्तवीरों ने भाग लिया। डॉ. सेनापति का यह अद्वितीय प्रयास न केवल अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बना है।

इस पुनीत अवसर पर बड़बिल की प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन 'संजुक्ता सेवा निकेतन' की अध्यक्षा डॉ. संजुक्ता चटर्जी आचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयं भी इस शिविर में रक्तदान कर इस महान कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और डॉ. गजेन्द्र सेनापति के इस अनुकरणीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रक्तदान जैसे कार्यक्रमों में दोनों समाजसेवियों की यह सक्रिय भागीदारी समाज में मानवीय संवेदनाओं और भाईचारे को मजबूत करने का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करती है।

THE BBN POST – Hunt Fearlessly. Strike Mercilessly.

🏠Home 📰News ⛅Weather 📱App
English News हिन्दी समाचार ଓଡ଼ିଆ ଖବର
×
Advertisement

🏙️ Report an Issue

📊 View the public Status Tracker →